56.62 लाख महिलाओं के खाते में जाएंगे 2500 रुपए

News Saga Desk

रांची। बहुचर्चित मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी राशि 2500 रुपए का वितरण आज होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12.30 नामकुम के खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड से 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 2500-2500 रुपए डालेंगे। तैयारियां पूरी हो गई हैं।

कार्यक्रम में पूरे राज्य से 3 लाख लाभुक महिलाओं के आने की संभावना है। सभी मंत्रियों और विधायकों को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव पूर्व घोषणा की थी कि मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत दिसंबर से 1000 रुपए की जगह 2500 रुपए मिलेंगे।

एक साथ जाएगी दो महीने की किस्त

कार्यक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आज मंईयां सम्मान योजना की 56 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पांच-पांच हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। दिसंबर में कुछ लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जिनके खाते में दिसंबर का पैसा नहीं गया है, उनके अकाउंट में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक साथ 5000 रुपए डालेंगे।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More