सेंसेक्स और NIFTY50 में 1% से अधिक की गिरावट

News Saga Desk

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 390 अंक की गिरावट है, ये 23,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 3 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक सबसे ज्यादा 3.68% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार में गिरावट के तीन कारण

रिजल्ट सीजन निवेशकों को चिंतित कर रहा है। तीसरी तिमाही के अपडेट के बाद एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के शेयर 2% गिरकर 1,714 रुपए पर आ गए हैं। इस हफ्ते लगभग 36 कंपनियां अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें टीसीएस, डीमार्ट, मोबिक्विक और आईआरईडीए जैसी कंपनियां शामिल हैं।

चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस का भारत में दूसरा केस मिला है। सोमवार को 3 महीने की बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) नाम का संक्रमण मिला। HMPV वायरस खांसने और छींकने से फैलता है। इस वायरस के देश में फैलने की आशंका का असर बाजार पर दिख रहा है।

फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स लगातार बिकवाली कर रहे हैं। एनएसडीएल के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में अब तक 4,285 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। केवल 3 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹4,227.25 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹820.60 करोड़ के शेयर खरीदे।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More