भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती रजिस्ट्रेशन चालू

News Saga Desk

सिमडेगा : देश में भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक होंगे।

विंग कमांडर ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac .in से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवीर की भर्ती के लिए वेबसाइट पर लॉग इन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं उत्तीर्ण स्टूडेंट्स 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ये मांगी है एजुकेशन क्वालिफिकेशन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथिमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए/ / 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स / 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास होना आवश्यक है। साइंस स्ट्रीम के अलावा, अन्य संकाय के कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते है। इसके लिए अभ्यर्थी डिटेल्स में शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के लिए पोर्टल पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही, योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स की जांचख् करने के लिए पोर्टल पर विजिट करना होगा।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

कक्षा 10 की मार्कशीट, सीओएएफपी प्रमाणपत्र, कक्षा 12वीं पास प्रमाणपत्र (या) 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा, फाइनल वर्ष की मार्कशीट (या) 2 साल की व्यावसायिक पाठ्यक्रम की मार्कशीट, पासपोर्ट आकार की लेटेस्ट फोटोग्राफ, उम्मीदवार के बाएं हाथ के अंगूठे के निशान वाली छवि, उम्मीदवार की हस्ताक्षर छवि।

न्यूनतम ऊंचाई

पुरुष अभ्यर्थी के लिए 152 cms एवं
महिला अभ्यर्थी के लिए 147 cms होना अनिवार्य है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More