जिले में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

News Saga Desk

खूंटी : सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय के जरिये जिले की जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में बस और अन्य सवारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए वाहनों में ओवरलोडिंग न करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेट्रोल पंप के संचालक एवं कर्मचारियों को नो हेलमेट, नो फ्यूल का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान लोगों के बीच सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान खूंटी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, संदीप हेमरोम और अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More