कांग्रेस कार्यर्काओं ने दी डोंबारी बुरू के शहीदो को श्रद्धांजलि

News Saga Desk

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायियों के शहादत दिवस पर खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने स्थानीय डोम्बारी बुरू ( पहाड़ ) जा कर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी क्रम में जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा जैसे दूरदर्शिता के धनी व्यक्ति शायद ही हिंदुस्तान को मिल पाएगा। उनकी सोच के कारण ही आज जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के हित की सुरक्षा बरकरार है। उनके जरिये अपने क्षेत्र में शुरू किए गए स्वतंत्रता संग्राम की भागीदारी को भी आदिवासी एवं संपूर्ण देशवासी भूल नहीं पायेंगे। ऐसे वीर सपूत शायद ही हिंदुस्तान को मिल पाएगा।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने कहा कि ऐसे वीर योद्धा का खूंटी क्षेत्र में जन्म लेना हम सभी झारखंड वासियों के लिए किसी अद्भुत से कम नही। उनके बाताये मार्ग पर चल कर ही खूंटी एवं सम्पूर्ण झारखंड का हित संभव है। मौके पर आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फुलचंद टुटी, अनमोल होरो, सुषमा भेंगरा, सुनिता गोप, शांता खाखा, मगरीता खेस आदि उपस्थित थे।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More