दिल्ली चुनाव पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक: आज आ सकती है दूसरी लिस्ट

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। मीटिंग के लिए नड्डा के घर पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। मीटिंग के बाद भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा- मीटिंग में हमें जेपी नड्डा और अमित शाह से संगठन को लेकर जरूरी निर्देश मिले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में दिल्ली विधानसभा चुनाव के कैंडिजेट को लेकर चर्चा हुई। पार्टी करीब 30 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जल्द जारी कर सकती है। इसमें पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी कालकाजी से भी अपना उम्मीदवार बदल सकती है। पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को यहां से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ टिकट दिया था, लेकिन उनके विवादित बयानों के कारण पार्टी कैंडिडेट बदलने का फैसला ले सकती है।

भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था। 29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे। वहीं, गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई का टिकट काट दिया था। उनकी जगह भाजपा में आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा गया है। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर अलका लांबा को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More