मंईयां सम्मान योजना का दोहरा लाभ लेने वाले लोगों के खिलाफ डीसी द्वारा कार्रवाई का आदेश

News Saga Desk

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। ताजा मामला जमशेदपुर का है। यहां 375 ऐसे लाभुकों की पहचान की गई है जो पहले से सर्वजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे। इन सबकों सर्वजन पेंशन योजना के साथ-साथ मंईयां सम्मान योजना की भी राशि मिल रही थी। इन लोगों के नाम योजना की लिस्ट से हटा दिए गए हैं। डीसी अनन्या मित्तल ने इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।

जानकारी हो कि इसके अलावा जमशेदपुर में अलग-अलग कारणों से 900 आवेदन रद्द किए गए हैं। जानकारी हो कि बोकारो में भी एक पुरुष द्वारा इस योजना का लाभ लिया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद उससे ब्याज सहित 6500 रुपये वसूले गए। बोकारो में अब तक 10,200 अपात्र लाभुकों की पहचान हो चुकी है। फिलहाल पूरे राज्य में अपात्र लाभुकों की जांच जारी है। जो अपात्र पाए जाएंगे, उनके नाम हटाए जाएंगे और उनसे पहले दी गई राशि की वसूली भी होगी।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More