पेट्रोल पंप पर लगेगा नो हेलमेट, नो फ्यूल का बोर्ड : डीटीओ

News Saga Desk

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वश ने एक अनोखी पहल शुरू की है। शनिवार को उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिकों के साथ बैठक की और कहा कि नो हेलमेट, नो फ्यूल का बोर्ड अवश्य लगाएं। इससे ग्राहकों में जागरुकता आएगी और वे बिना हेलमेट के सड़क पर नहीं चलेंगे। सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के सबसे बड़ी वजह यह है की वाहन चालक लापरवाही बरतते हैं। वहीं इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करते हुए बिना हेलमेट लगाए आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल ना देने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत शनिचरा हाट के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने अथवा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर सड़क सुरक्षा की टीम उपस्थित थी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More