पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री

News Saga DESK

चाईबासा : भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया । उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि शास्त्री जी ऐसे सितारे थे, जिनके चले जाने के बाद भी उनकी यादें आज भी सबके दिल में है। एक मध्यम वर्गीय शिक्षक परिवार में जन्म लेकर भी अपनी प्रतिभा से देश के प्रधानमंत्री बन अपनी अमिट छाप छोडी़। अपने सादगी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। आगे कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और फर्ज के प्रति सदैव निष्ठावान रहने व खद्यान्न के क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं आत्म निर्भर होने का उमंग जगाया , आज भी उनका ये नारा प्रासंगिक है।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय , जिला महासचिव कैरा बिरुवा , लियोनार्ड बोदरा , अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहाँगीर आलम , प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां , साकारी दोंगो , आरजू शबाना , उषा बैठा , सुशील पाड़ेया , जय किशन सालबुनियां , जुम्बल सुंडी , मानकी गोड़सोरा , बचन खान , सिंगराय गोप , सुशील दास सहित अन्य मौजूद थे ।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More