उपायुक्त अजय कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन

News Saga Desk

सिमडेगा : आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सिमडेगा, अजय कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया।

इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त महोदय ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

उपायुक्त के जनता दरबार में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिलाने, कब्ज़ा जमीन को छुड़वाने एवं अन्य विषय से संबंधित मामले आये।

उपायुक्त महोदय द्वारा जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के पश्चात सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु अग्रसारित किया।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More