स्टूडियो संचालक दिलीप गोराई की गोली मारकर हत्या

News Saga Desk

सरायकेला : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्य बाजार स्थित कल्पना स्टूडियो के संचालक दिलीप गोराई की सोमवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई।

स्टूडियो में घुसकर मारी गोली

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने स्टूडियो में घुसकर दिलीप गोराई पर गोली चलाई। घायल अवस्था में उन्हें टीएमएच (टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हर दिन की तरह टि खोलने आए थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हर दिन की तरह दिलीप गोराई सुबह स्टूडियो खोलने आए थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने स्टूडियो में घुसकर उन्हें गोली मारी और फरार हो गए।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। चांडिल थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग घटना के पीछे का कारण जानने को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और जांच में सहयोग करें।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More