रामगढ़ एसपी ने कुख्यात अपराधी राहुल दुबे को दी चेतावनी, कहा बुरा होगा हश्र

News Saga Desk

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के एक सदस्य विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली उर्फ टुटुल को गिरफ्तार किया है। साथ ही राहुल दुबे को एसपी अजय कुमार ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने उसे अपराध का रास्ता छोड़ने को कहा है, अन्यथा हश्र बुरा होगा।

मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली ने कुजू ट्रांसपोर्ट नगर में कोयला व्यवसायी अनिल कुमार केसरी पर राहुल दुबे के इशारे परगोली चलवाई थी। यह वही शख्स है जिसने शूटर को अनिल केसरी का दफ्तर दिखाया था और अनिल केसरी की पहचान कराई थी।

एसपी ने बताया कि 5 जनवरी की रात ट्रांसपोर्ट नगर में राहुल दुबे के द्वारा रंगदारी वसूलने एवं व्यवसाईयों के बीच खौफ का माहौल बनाने के उद्देश्य से अपराधकर्मियों के जरिए कोयला व्यवसायी अनिल कुमार केसरी पर जानलेवा हमला कराया गया था। अपराधियों ने उन पर गोली चलाई थी। इस मामले में प्राथमिक संख्या 8/25 दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली उर्फ टुटुल पिता योगेश्वर शर्मा कुजू बाजारटांड़ का ही रहने वाला है। घटना के दिन उसने कुख्यात अपराधी जयशंकर दुबे उर्फ राहुल दुबे के गिरोह के दो अपराधकर्मियों को अनिल कुमार केसरी के ऑफिस का रेकी करने, ऑफिस दिखाने, साथ ही अनिल कुमार केसरी पर गोली चलवाने में सक्रिय सहयोग किया था।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि राहुल दुबे और उनके गुर्गे को पकड़ने के लिए पुलिस ने झारखंड और बिहार के कई जिलों में छापेमारी की। कुजू के अलावा हजारीबाग, रांची, पटना जिले में भी छापेमारी की गई थी। राहुल दुबे के खिलाफ दर्जनों कांड विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More