राजस्थान हाईकोर्ट के जज का मोबाइल झारखंड के चोरों ने चुराया, 4 लोग गिरफ्तार

News Saga Desk

दुमका। दुमका स्थित प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में एक जनवरी को पूजा के दौरान राजस्थान हाई कोर्ट के एक जज का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इस संबंध में जरमुंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। मोबाइल चोरों के एक इंटर स्टेट गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बॉर्डर इलाके में छापेमारी कर गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा गया है। उनके पास से जज के मोबाइल फोन के अलावा चोरी के कुल आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी। इस टीम ने टेक्निकल सबूतों के आधार पर साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर से दो अन्य को पकड़ा गया। 


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More