लो विजिबिलिटी के कारण विमान को डायवर्ट कर रायपुर भेजा गया, 7 से ज्यादा फ्लाइट की देर से हुई लैंडिंग

News Saga Desk

झारखंड। झारखंड में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। दिन के 11 बजे से पहले मौसम साफ हो ही नहीं रहा। कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी होने से मंगलवार की सुबह 8.25 बजे पुणे से आने वाला विमान डायवर्ट कर रायपुर भेजा गया। इस कारण 7 से ज्यादा फ्लाइट को देर से लैंड करना पड़ा। इस कारण सुबह 10.40 बजे के बाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखे। मुंबई से सुबह 8.20 बजे आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 10.19 बजे आई। दिल्ली से 8.40 में आने वाली फ्लाइट 10.36 बजे आई। कोलकाता से 8.50 में आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 9.34 बजे आई। हैदराबाद से 9 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 10.27 बजे आया। बेंगलुरु से 16.40 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 17.06 बजे पहुंचा। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 17.55 में आने वाली फ्लाइट 18.24 बजे आई। शाम में चेन्नई से आने वाली फ्लाइट भी 25 मिनट लेट आई।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More