आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका

News Saga Desk

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे पीठ की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। नोर्टजे ने पिछले साल जून में टी20 विश्व कप फाइनल के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। इसके बावजूद इस सप्ताह के शुरुआत मे उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था। दुर्भाग्य से सोमवार को स्कैन होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए समय पर फिट नहीं हो पाएंगे।

साउथ अफ्रीका 20 से भी बाहर हुए नोर्टजे

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘प्रिटोरिया कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे पीठ की चोट के कारण एसए20 के शेष मैच और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन सोमवार दोपहर कराया गया, जिसमें उनकी चोट की गंभीरता का पता चला. उन्हें ठीक होने में कुछ और समय लगेंगे।’

चैंपियंस ट्रॉफी तक ठीक नहीं हो पाएंगे नोर्टजे

बयान में आगे कहा गया, ‘उनके 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए समय पर ठीक होने की उम्मीद नहीं है, जहां दक्षिण अफ्रीका 21 फरवरी को पाकिस्तान के कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। उनके प्रतिस्थापन की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।’ यह छह आईसीसी प्रतियोगिताओं में तीसरी बार है जब नोर्टजे को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज थे।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More