लॉस एंजिल्स के उत्तर में आग लगने से दहशत 

News Saga Desk

लॉस एंजिल्स। संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का प्रमुख शहर लॉस एंजिल्स आग की विभीषिका से उबर नहीं पा रहा। लॉस एंजिल्स में कैस्टेइक के उत्तर में बुधवार को आग लगने से दहशत फैल गई। यह 10,000 एकड़ से अधिक में फैल गई। इस वजह से दक्षिणी कैलिफोर्निया में पिछले एक माह में हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

लॉस एंजिल्स टाइम्स के अनुसार, सांता क्लैरिटा के उत्तर में कैस्टेइक झील के पास रह रहे लोगों को तत्काल घर छोड़ने को कहा गया है। इस बीच दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार से सोमवार तक लगभग आधा इंच तक बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। लॉस एंजिल्स शहर और काउंटी के अधिकारियों ने कहा है कि नालियों की सफाई शुरू कर दी गई है जिससे बारिश के पानी का प्रवाह न रुके।

कैल फायर के अनुसार, दो सप्ताह पहले पैलिसेड्स में लगी आग 23,400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई। इससे कम से कम 6,662 संरचनाएं नष्ट हो गईं। बुधवार शाम तक आग पर 70 प्रतिशत काबू पा लिया गया। ईटन की लगी आग पर 95 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है। इससे अल्टाडेना और पासाडेना क्षेत्र में 9,418 संरचना नष्ट हुई हैं। अधिकारियों ने पैलिसेड्स में 11 और ईटन में 17 लोगों की मरने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को सूरज ढलते ही कास्टाइक झील के उत्तर और पूर्व की पहाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। इससे बिजली के लकड़ी के खंभों में आग लग गई। आग की विभीषिका को कम करने के लिए आठ हेलीकॉप्टरों से पानी का छिड़काव किया गया।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More