चप्पल पहनकर ऑफिस पहुंचे थे CO, DM ने जमकर लगाई फटकार

News Saga Desk

बांका। बिहार के बांका जिले के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को धोरैया प्रखंड का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। खुद सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह सात मिनट की देरी से पहुंचे और वह चप्पल पहनकर ऑफिस आए थे। इससे डीएम का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने सीओ को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची मांगी। इसके अलावा, उन्होंने साफ-सफाई की कमी पर भी नाराजगी जताई और कई निर्देश दिए।

सीओ को चप्पल में देख भड़के डीएम

डीएम अंशुल कुमार का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब धोरैया प्रखंड के अंचल कार्यालय में सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह समय पर नहीं मिले। निरीक्षण के सात मिनट बाद सीओ चप्पल पहने कार्यालय पहुंचे। यह देखकर डीएम ने उन्हें फटकार लगाई और उनके आचरण में सुधार लाने को कहा। डीएम ने उपस्थिति पंजी की जांच की और बायोमेट्रिक उपस्थिति में जिनकी एंट्री नहीं थी, उनकी सूची तैयार करने का आदेश दिया। अंचल कार्यालय के शौचालय और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी. इस पर डीएम ने बीडीओ राजेश कुमार को व्यवस्था में सुधार और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिया. डीएम ने प्रखंड कार्यालय के जर्जर भवन को हटाने और सूखी लकड़ियों की नीलामी करने के भी आदेश दिए।


Read More News

रांची के बिहार क्लब में 64 वर्षों से निभाई जा रही चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई पूजा-अर्चना

राजधानी रांची के बिहार क्लब में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ...

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पर पुलिस से भिड़ने और पिस्टल छीनने की कोशिश का आरोप, एफआईआर दर्ज

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पूजा सिंह के खिलाफ सरकारी आवास पर धरना देने और थानाध्यक्ष की सर्विस...

Read More