दक्षिण कोरिया में विमान में लगी आग, एक घंटे तक फंसे रहे 176 लोग 

News Saga Desk

सियोल। दक्षिण कोरिया में बुसान के गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान के लिए तैयार एयर बुसान के यात्री विमान (A321-200) में मंगलवार रात 10:26 बजे आग लग गई। उड़ान भरने से पहले इस विमान के पिछले हिस्से में आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह देखकर विमानस्थल पर अफरातफरी मच गई। द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, चालक दल के सात सदस्य और 169 यात्री करीब एक घंटे तक विमान में फंसे रहे। सभी 176 लोगों को रात 11:31 बजे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। परिवहन मंत्रालय ने बुधवार सुबह आग के कारणों की जांच के लिए राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के साथ मिलकर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम का गठन किया। टीम जांच करने हवाई अड्डा पहुंची। बताया गया है कि इस हादसे में चालक दल के चार सदस्य और तीन यात्री झुलस गए। सातों के बुधवार दोपहर तक अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि हुई है। देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति और वित्तमंत्री चोई सांग-मोक ने गहन जांच के आदेश दिए हैं।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More