झारखंड में अब ठंड में आएगी कमी

News Saga Desk

रांची। झारखंड में अब ठंड में गिरावट दर्ज होने लगी है। 1 फरवरी से तापमान में और वृ़द्धि दर्ज की जाएगी, इससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। 30-31 जनवरी तक कुछ जगहों पर आंशिक बादल छा सकते हैं, पर इससे मौसम पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More