रांची के मेन रोड पर घर में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हादसा

News Saga Desk

रांची। रांची के मेन रोड स्थित होटल केन के बगल में बुधवार सुबह एक आवास में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ा ई-रिक्शा भी उसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे घर का सामान और ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गए। यह हादसा योहन सुलेमान के मकान में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे घर में लपटें फैल गई थीं और मकान धू-धू कर जलने लगा था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More