रांची के मांडर में भीषण सड़क हादसा,  बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत; छह घायल

News Saga Desk

रांची। रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बारात से लौट रहे थे। दुर्घटना में चान्हो थाना क्षेत्र के हूटार गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग हूटार गांव के रहने वाले थे और एक वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को त्वरित रूप से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा घायलों की हरसंभव सहायता की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More