राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रांची पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। कांटाटोली चौक से शुरू हुए इस अभियान में लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया।
NEWS SAGA DESK
राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रांची पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। कांटाटोली चौक से शुरू हुए इस अभियान में लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। इस बार सड़क पर जागरूकता का संदेश देने के लिए आर्चरी से जुड़े मस्कट यानी शुभंकर को शामिल किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों से बातचीत कर यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर की अहमियत समझाई।
अभियान की खास बात आर्चरी मस्कट की मौजूदगी रही। अपने अनोखे अंदाज में मस्कट ने लोगों को यह संदेश दिया कि जिस तरह तीरंदाजी में सटीक निशाना लगाने के लिए अनुशासन, एकाग्रता और नियमों का पालन जरूरी है, उसी तरह सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए भी ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
पुलिस की इस रचनात्मक पहल को राहगीरों और वाहन चालकों ने सराहा। अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में मदद करना है। रांची पुलिस की यह पहल बताती है कि जागरूकता का संदेश रोचक और प्रभावी तरीके से भी लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
No Comment! Be the first one.