जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 में बुधवार सुबह हाईजैक अलर्ट मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां सुबह करीब 9:35 बजे इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
NEWS SAGA DESK
मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां सुबह करीब 9:35 बजे इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रहे। शुरुआती जांच के बाद अलर्ट के गलत होने की जानकारी सामने आई।
रिपोर्टों के मुताबिक, विमान के पायलट की ओर से कुछ सेकेंड के लिए स्क्वॉक कोड 7500 सक्रिय हुआ था। यह कोड विमान में संभावित अपहरण या गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देता है। सिग्नल मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। इसके बाद विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय जयपुर में उतारने का फैसला किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।
जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी जांच की। यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल में पहुंचाया गया। जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। मीडिया रिपोर्टों में विमान में बम होने की आशंका का भी जिक्र किया गया था। हालांकि, जांच के बाद किसी वास्तविक खतरे की पुष्टि नहीं हुई और हाईजैक अलर्ट को गलत पाया गया।
एयर इंडिया ने जानकारी दी कि संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने विमान और क्रू की आवश्यक जांच पूरी कर उन्हें मंजूरी दे दी। यात्रियों की सुरक्षा जांच के बाद उन्हें दोबारा विमान में बैठाया गया। इसके बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए अपनी यात्रा फिर शुरू कर दी।फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। स्क्वॉक 7500 कोड सक्रिय होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
No Comment! Be the first one.