डांडिया नाइट में सबकी नजरें ठहर जाएंगी आपके हाथों पर, ट्राई करें ये नेल आर्ट

नवरात्रि में डांडिया नाइट का प्लान हो और लुक की तैयारी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! कौन-सा लहंगा पहनना है, कैसी ज्वेलरी चुननी है और मेकअप कैसा रखना है, इन सबकी प्लानिंग तो आप कर ही रही होंगी।

NEWS SAGA DESK

वरात्रि में डांडिया नाइट का प्लान हो और लुक की तैयारी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! कौन-सा लहंगा पहनना है, कैसी ज्वेलरी चुननी है और मेकअप कैसा रखना है, इन सबकी प्लानिंग तो आप कर ही रही होंगी। लेकिन क्या आपने अपने नेल्स पर ध्यान दिया है? जी हां, इस बार आपके डांडिया लुक में चार चांद लगाने के लिए ट्राई करें ट्रेंडी डांडिया नेल आर्ट। मिरर वर्क से लेकर रंग-बिरंगे पैटर्न तक, ये डिजाइन आपके हाथों को देंगे एक शानदार फेस्टिव टच।

1. मिरर वर्क नेल आर्ट

अगर आपको ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक पसंद है, तो मिरर वर्क नेल आर्ट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लाल, हरे, नीले या काले बेस पर सिल्वर मिरर जैसे छोटे-छोटे डिजाइन आपके नाखूनों को आकर्षक बनाएंगे। खासकर चनिया चोली और मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ यह डिजाइन खूब जचेगा।

नवरात्रि में डांडिया नाइट का प्लान हो और लुक की तैयारी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! कौन-सा लहंगा पहनना है, कैसी ज्वेलरी चुननी है और मेकअप कैसा रखना है, इन सबकी प्लानिंग तो आप कर ही रही होंगी।

2. मल्टीकलर नेल आर्ट

नवरात्रि रंगों और खुशियों का त्योहार है, तो अपने नेल्स को भी रंगीन बनाइए। आप हर नाखून पर अलग-अलग रंग लगा सकती हैं या दो-तीन रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। यह डिजाइन आपके पूरे लुक में चटख रंगों का तड़का लगाएगा।

3. ग्लिटर नेल आर्ट

अगर आपको सिंपल लेकिन चमकदार लुक पसंद है, तो ग्लिटर नेल आर्ट ट्राई करें। अपने आउटफिट से मिलता-जुलता नेल पेंट लगाएं और उसके ऊपर गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर का इस्तेमाल करें। डांडिया नाइट की रोशनी में आपके नेल्स की चमक अलग ही नजर आएगी।

4. गुजराती कढ़ाई से प्रेरित नेल आर्ट

ट्रेडिशनल लुक को पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन खास है। छोटे डॉट्स, फूल, ज्यामितीय आकार और रंगोली से प्रेरित पैटर्न आपके नेल्स को गुजराती अंदाज देंगे। लाल, पीले, हरे और सफेद रंगों का कॉम्बिनेशन इसे और खूबसूरत बना सकता है।

तो इस नवरात्रि सिर्फ आउटफिट और ज्वेलरी ही नहीं, अपने नेल्स को भी बनाइए स्टाइल स्टेटमेंट। अपनी पसंद और डांडिया लुक के हिसाब से चुनें परफेक्ट नेल आर्ट और त्योहार को बनाएं और भी खास!

Read More News

तंग गलियों से दूर-दराज के गांवों तक पहुंचेगी मदद, रांची को मिलेगी नमो जीवन रक्षक बाइक एम्बुलेंस

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक तेज और सुलभ बनाने के उद्देश्य से रांची में ‘नमो जीवन रक्षक बाइक...

Read More