JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच रांची के SDO कुमार रजत शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पहुंचे।

NEWS SAGA DESK

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच रांची के एसडीओ कुमार रजत शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी स्थिति और आंदोलन से जुड़ी जानकारी ली।
इस दौरान एसडीओ ने 15 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों और रूट की भी जानकारी ली। छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि तिरंगा यात्रा सुबह 9:30 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होगी।
यात्रा कचहरी चौक से होते हुए न्यूक्लियस मॉल, लालपुर चौक, प्लाजा चौक, फिरायालाल चौक और शहीद चौक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा वापस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में समाप्त होगी।

छात्र प्रतिनिधि रविंद्र पासवान ने बताया कि एसडीओ लगातार धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों का हालचाल लेते रहे हैं।

वहीं, प्रशासन की ओर से यात्रा में शामिल होने वाले संभावित विद्यार्थियों की संख्या से जुड़ी जानकारी भी जुटाई

Read More News

Read More