झारखंड के गुमला में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर

News Saga Desk

गुमला। झारखंड में गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

नक्सल विरोधी इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला थाना पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर के जवान भी शामिल रहे। इस संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक एके-47 और दो इंसास राइफल शामिल हैं।

गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बिन जमा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और इलाके की घेराबंदी शुरू की गई। उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए। उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है। मुठभेड़ में मारे गये एक उग्रवादी की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप के रूप में हुई है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More