लोहरदगा में ट्रेन की चपेट में आने से सात भैंसों की मौत, ढाई घंटे बाधित रहा रेल परिचालन
जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में सात भैंसों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। यह घटना बंदुआ गांव के पास हुई, जहां आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस भैंसों के झुंड की चपेट में आ गई।
अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
जर्मनी के दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नेउर ने किया संन्यास का ऐलान
जर्मनी के दिग्गज गोलकीपर और फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक मैनुअल नेउर ने घोषणा की है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा।
बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड गबन मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात पहुंचे जेल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना अरांव क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की भरौल शाखा में करोड़ों रुपये के गोल्ड पैकेट गबन मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शाखा प्रबंधक समेत तीन आरोपितों को एक दिन पहले जेल भेजा जा चुका है
अंतिम मिनटों में बिखरी भारतीय टीम, जर्मनी ने 2-1 से जीता मुकाबला
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के रॉटरडैम चरण में शुक्रवार को मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत लंबे समय तक बढ़त बनाए रखने में सफल रहा, लेकिन जर्मनी ने अंतिम चार मिनट में दो गोल कर मैच अपने नाम कर लिया।
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए 22 जून से आवेदन, श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय शिक्षा
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सादगी में छिपा स्टारडम, सुनील ग्रोवर ने फिर जीता दिल
मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं
विश्व सिकल सेल दिवस पर रांची सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों, विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया तथा बीमारी की पहचान, रोकथाम और उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया।
रिव्यू: ग्लैमर का तड़का, लेकिन दिल को नहीं छू पाई ‘कॉकटेल 2’
News Saga Desk जब 2012 में आई ‘कॉकटेल’ ने दोस्ती, प्यार और दिल टूटने की भावनाओं को एक ताज़गीभरे अंदाज़ में पेश किया था, तब उसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। लेकिन ‘कॉकटेल 2’ उसी विरासत को आगे बढ़ाने के बजाय एक ऐसी चमकदार लेकिन भावनात्मक रूप से खोखली कहानी बनकर सामने आती है, जो अपने किरदारों और रिश्तों के साथ न्याय नहीं कर पाती। फिल्म देखने के दौरान कई बार ऐसा महसूस होता है कि यह किसी महंगे रियलिटी शो का सिनेमाई संस्करण है, जहां रिश्तों की गहराई से ज्यादा महत्व ड्रामा, ग्लैमर और कृत्रिम टकराव को दिया गया है। कहानी कुणाल और दीया के लंबे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वर्षों से साथ हैं और शादी को महज एक औपचारिकता मानते हैं। उनकी जिंदगी में तब उथल-पुथल मचती है जब एली की एंट्री होती है। इसके बाद फिल्म प्रेम, आकर्षण, प्रतिबद्धता और रिश्तों के बदलते स्वरूप पर सवाल उठाने की कोशिश करती है। समस्या यह है कि फिल्म जिन रिश्तों पर आधारित है, उन्हीं रिश्तों को विश्वसनीय बनाने में असफल रहती है। दर्शकों को कभी यह महसूस नहीं होता कि कुणाल और दीया के बीच वास्तव में इतना गहरा रिश्ता है कि उसके टूटने का दर्द महसूस किया जा सके। वहीं एली और कुणाल के बीच विकसित होता आकर्षण भी सतही और बनावटी लगता है। फिल्म कई दिलचस्प सवाल जरूर उठाती है, लेकिन उनके जवाब खोजने के बजाय बार-बार ग्लैमरस दृश्यों और भावनात्मक उथल-पुथल में उलझ जाती है। संगीत फिल्म को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन कहानी की कमजोर पकड़ उसे पूरी तरह बचा नहीं पाती। कुल मिलाकर कॉकटेल 2 एक स्टाइलिश और मनोरंजक फिल्म जरूर है, लेकिन भावनात्मक स्तर पर यह दर्शकों को उतना जोड़ नहीं पाती जितनी उम्मीद थी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, 11 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस थाना नसीरपुर क्षेत्र में खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक समेत 11 लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।