“हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के बाद एपीपी की 160 नियुक्तियां अटकी”
झारखंड अभियोजन सेवा के तहत सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) के 160 पदों पर होनेवाली नियुक्ति झारखंड हाई कोर्ट के दो याचिकाओं के मामले में आनेवाले अंतिम आदेश से प्रभावित होगी।
जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन सोमवार से लागू हो गई हैं। त्योहारी सीजन होने से बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है। कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों की कीमतें घटाए हैं, उत्पादों पर नया और पुराना रेट वाला एमआरपी स्टिकर लगाया है।
“चिराग पासवान का सियासी वार: तेजस्वी-राहुल पर निशाना, मोदी के विकास मॉडल की खुलकर तारीफ”
स्थानीय रंगभूमि मैदान में रविवार को लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प महासभा आयोजित हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट के अपने संकल्प को यहां भी दोहराया और कहा कि नव संकल्प महासभा का यहां आखिरी पड़ाव है।
“US दौरे पर जयशंकर और पीयूष गोयल, आज मार्को रुबियो संग टैरिफ और ट्रेड डील पर होगी अहम चर्चा”
विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। उनके साथ पीयूष गोयल भी अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले के बाद पहली बार जयशंकर की ये अमेरिका यात्रा है।
“नवरात्र व्रत में रखें सेहत का ख्याल: दूध, फल और मेवों से बनाएं पौष्टिक फलाहार”
आज मां दुर्गा के पहले स्वरूप यानी देवी शैलपुत्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र (Navratri 2025) की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान 9 दिनों तक व्रत रखने का एक अलग ही महत्व है। ऐसे में, सात्विक और पौष्टिक डाइट लेना बहुत जरूरी होता है ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे और कमजोरी महसूस न हो।
“IND vs PAK: भारत की जीत पर पूर्व दिग्गज का बयान – ‘पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी’”
पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को उसकी सही जगह दिखाई।
‘PM मोदी का वादा अब पूरा होगा…’ अमित शाह ने GST 2.0 में राहतों और बचत का पूरा खुलासा किया”
जीएसटी का नया टैक्स स्लैब आज से लागू हो गया है, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जीएसटी में बदलाव पूरे देश को बधाई दी है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि नवरात्र के शुभ अवसर पर माताओं और बहनों को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार का तोहफा मिला है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनायें
शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। इसके साथ ही सभी लोग देवी आराधना में जुट गए हैं। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क जाम
पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलडहर पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लावा पंचायत के कियाबोहाल गांव निवासी 30 वर्षीय गंगासागर टुडू के रूप में हुई है।
विजयादशमी उत्सव में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को दशहरा कमेटी ने दिया आमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी तथा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।