‘PM मोदी का वादा अब पूरा होगा…’ अमित शाह ने GST 2.0 में राहतों और बचत का पूरा खुलासा किया”

News Saga Desk

नई दिल्ली। जीएसटी का नया टैक्स स्लैब आज से लागू हो गया है, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जीएसटी में बदलाव पूरे देश को बधाई दी है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि नवरात्र के शुभ अवसर पर माताओं और बहनों को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार का तोहफा मिला है।

गृह मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “नवरात्र के खास मौके पर मोदी सरकार ने देश की सभी माताओं और बहनों को अगली पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा दिया है। जीएसटी पर मोदी जी ने देशवासियों से जो वादा किया था, उसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।”

अमित शाह ने अपनी पोस्ट में कहा-

जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक रूप से कमी होने के बाद 390 से ज्यादा चीजें सस्ती हो गई हैं। खासकर खाने और घर से जुड़े सामानों की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, मैटेरियल, कृषि, खिलौने, खेल, शिक्षा, हैंडीक्राफ्ट, मेडिकल, स्वास्थ्य और बीमा की टैक्स दरों में लोगों को राहत मिलेगी।

अमित शाह ने कहा, “जीएसटी की दरें कम होने से देशवासियों के जीवन में खुशियां आएंगी और उनकी बचत में भी बढ़ेत्तरी होगी।”

GST 2.0 आज से लागू

बता दें कि 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देने का एलान किया था। रोजमर्रा की कई वस्तुओं को टैक्स फ्री कर दिया गया था। वहीं, जीएसटी के 4 टैक्स स्लैब को हटाकर 2 टैक्स स्लैब ही रखे गए हैं। ज्यादातर वस्तुओं पर अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत का ही टैक्स लगेगा। लक्जरी वस्तुओं पर 40 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।


Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More