प्रशांत किशोर का दावा- इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ मनाई जाएगी new
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को हथुआ के सबेया एयरपोर्ट मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वे बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन बोले- शिक्षा, रोजगार और युवाओं के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
नगर विकास एवं आवास विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह शनिवार को राजधानी रांची में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
जमीन विवाद केस में मंत्री इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उनके पिता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को जमीन विवाद से जुड़े एक पुराने मामले में गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। दुमका एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में आज हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्य के अभाव में मंत्री सहित सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया।
रांची के 12 लोग नेपाल में हिंसक आंदोलन में फंसे, होटल से बाहर निकलने पर रोक
नेपाल इन दिनों उग्र विरोध-प्रदर्शनों की चपेट में है। राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच रांची के 12 लोग काठमांडू में फंसे हुए हैं। ये सभी 9 सितंबर को रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नेपाल पहुंचे थे।
अमेरिका-भारत संबंध : ये संदर्भ बहुत खास है
भारत और अमेरिका के रिश्तों की बुनियाद हमेशा से बहुआयामी रही है। कभी ये रिश्ते केवल रणनीतिक सहयोग तक सीमित नजर आते हैं, तो कभी ये ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा खरीद, तकनीक और वैश्विक मंच पर आपसी साझेदारी की नई परिभाषा गढ़ते हैं।
बोकारो में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जिले के बालिडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोविंद मार्केट के पास गुरुवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय संजीव सिंह और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
सूर्या हांसदा मामले की CBI जांच और रिम्स-2 जमीन वापसी को लेकर बाबूलाल मरांडी नेतृत्व में BJP का आक्रोश प्रदर्शन
आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की मुठभेड़ में हुई मौत और रिम्स-2 निर्माण के नाम पर आदिवासी जमीन अधिग्रहण के खिलाफ झारखंड भाजपा ने शनिवार को राज्यव्यापी आक्रोश-प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला केंद्रों तक भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
सिंगापुर फ्लाइट में AC फेल, एअर इंडिया ने दिल्ली पर 200+ यात्रियों को उतारा
दिल्ली में बुधवार रात एअर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट संख्या AI2380 में खराबी आ गई। इसके कारण 200 से ज्यादा यात्रियों को लगभग दो घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।
भारत-मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं,परिवार हैं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं बल्कि परिवार हैं। भारत और मॉरीशस दो राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं।
गुमला में वज्रपात की चपेट में आने से नाना-नातिन की मौत, स्कूल से लौटते वक्त हुआ हादसा new
गुमला थाना क्षेत्र के चुहरू गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सूना उरांव और 7 वर्षीय संगम उरांव के रूप में हुई है।