हजारीबाग चरही आगजनी कांड: 7 आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गोलियां, चाकू और TPC पर्चे बरामद
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस सीपीएल के वाहनों में आगजनी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों ने 24 अगस्त को नार्थ तापिन स्थित व्यू प्वाइंट पर पेट्रोल छिड़ककर तीन हाईवा और तीन पोकलेन समेत छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।
सलमान खान ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ से शेयर की पहली झलक
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा अपने दर्शकों के बीच किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। एक ओर जहां वह टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ ने भी दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।
बिहार के पूर्णिया से कोलकाता के लिए 15 सितंबर से नियमित उड़ान शुरू करेगी इंडिगो
बजट विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस बिहार के पूर्णिया से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 15 सितंबर से शुरू करेगी। ये उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं।
नई जीएसटी दरों में निर्बाध बदलाव के लिए व्यवसायों का सहयोग जरूरी: सीबीआईसी
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के प्रमुख संजय कुमार अग्रवाल ने व्यापार और उद्योग से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कर अधिकारियों की सक्रिय पहुंच की जरूरत पर जोर दिया है।
5 साल में 6 दलों का गठबंधन खत्म, 238 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी का JDU में विलय
बिहार के दो बड़े गठबंधन एनडीए और महागठबंधन के सहयोगी दलों ने भी पाला बदल किया है, लेकिन 2020 में बने छह दलों के तीसरे गठबंधन के दल पूरी तरह अलग-थलग हो गए। इनमें से कुछ दल ऐसे भी हैं जो इस साल होने वाले चुनाव की चर्चाओं में भी नहीं हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: 2.40 लाख से ज्यादा बुजुर्ग करेंगे मतदान, 19,085 वोटरों को विशेष सुविधाएं
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 2.40 लाख से अधिक बुजुर्ग मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद किस आयु वर्ग के कितने मतदाता मतदान करेंगे यह अब साफ हो गया है। इनमें बुजुर्ग पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,21,213 तथा बुजुर्ग महिला मतदाताओं की संख्या 1,19,446 होगी।
सुबह की भागदौड़ में परफेक्ट नाश्ता: मल्टीग्रेन चीला, आसान रेसिपी से करें तैयार
सुबह-सुबह की भागदौड़ में अक्सर सबसे बड़ी चुनौती होती है नाश्ते की। काम पर जाने की जल्दी, बच्चों को स्कूल छोड़ने की हड़बड़ी और घर के बाकी काम… इन सब में नाश्ता या तो छूट जाता है या फिर हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन क्या हो अगर आपको एक ऐसा नाश्ता मिले जो 10 मिनट में तैयार हो जाए, खाने में लाजवाब हो और दिन भर के लिए आपको एनर्जी से भर दे?
विशाखापट्टनम कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, नौसेना की मदद से घंटों बाद बुझाई गई लपटें
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं और हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिला। यह घटना रविवार दोपहर की है, जब ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम कैमिकल (EIPL) में भीषण आग लग गई।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने दिया इस्तीफा, कार्यालय में प्रदर्शनकारियों का हंगामा
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे Gen-Z प्रदर्शनकारियों के आगे सरकार झुक गई है। पहले नेपाल के गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया और अब नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।
उपराष्ट्रपति चुनाव : नए संसद भवन में पहला वोट डाला प्रधानमंत्री मोदी ने
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग का दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। उनका आज बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले सुबह 10 बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने पर प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन पहुंचे और अपना वोट डाला।