टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो चुके हैं। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकडेज आते ही इसकी कमाई पर असर पड़ने लगा। बॉक्स ऑफिस पर अब ‘बागी 4’ की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है।
“नेपाल Gen-Z आंदोलन : पूरे देश में कल तक कर्फ्यू, सेना ने जारी किया संदेश”
नेपाल की सेना सेना ने आंदोलन में हुई सार्वजनिक क्षतियों पर खेद जताते हुए कल तक के लिए पूरे देश मे कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही नेपाल के आम अवाम से शांति व्यस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील के साथ अफवाहों से बचने की बात कही गई है।
“केरल यात्रा का प्लान बना रहे हैं? प्रकृति की गोद में बसे इन 5 खूबसूरत स्थलों को न भूलें”
‘गॉड्स ओन कंट्री’ के नाम से जाना जाने वाला केरल (Kerala) भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां पश्चिमी घाट का हरा-भरा पहाड़ी इलाका, शांत बैकवॉटर, ऊंचे नारियल के पेड़ और चाय बागान एक अद्भुत नजारा पेश करते हैं।
“तेल और टैरिफ विवाद खत्म : भारत-अमेरिका के बीच सुलह समझौता”
भारत और अमेरिका की दोस्ती की गाड़ी जल्द ही पटरी पर लौटेगी। संकेत है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही वार्ता काफी सकारात्मक दौर में है। ऐसे में अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गये 50 फीसद की टैरिफ में भारी कटौती को लेकर जल्द ही कदम उठाये जाने जाने की संभावना है।
“पलामू से हिरासत में लिया गया संदिग्ध रिहा, आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद मिली क्लीन चिट”
दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए इस्लामगंज निवासी युवक गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। गुलशेर को बुधवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया था।
“पलामू से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ”
दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामगंज से 22 वर्षीय गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को हिरासत में लिया है। गुलशेर से पूछताछ की जा रही है और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।
नेपाल में चप्पे-चप्पे पर सेना, नियंत्रण संभाला, आज प्रदर्शनकारियों से होगी वार्ता
देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज (बुधवार) तीसरा दिन है। नेपाल की सेना ने हिंसा रोकने के लिए मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।
फेडरल रिजर्व गवर्नर लीसा कुक को हटाने के ट्रंप के फैसले पर संघीय न्यायाधीश ने अस्थायी रोक लगाई
मेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार देररात राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के लीसा कुक को फेडरल रिजर्व के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से हटाने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। कोलंबिया के अमेरिकी जिला न्यायालय की न्यायाधीश जिया एम. कॉब का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के लिए झटका है।
स्टॉक मार्केट में ऑप्टिवैल्यू टेक की शानदार शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
टेक कंसल्टिंग कंपनी ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 84 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 23.33 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 103.60 रुपये के स्तर पर हुई।
“झारखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश, पूरे राज्य में आंधी-तूफान का रहेगा असर”
रांची सहित पूरे झारखंड में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर के बाद आसमान में बादल छा सकते हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।