होंठों का रंग और बनावट खोलते हैं सेहत के राज, इन 6 संकेतों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है
हम सभी चाहते हैं कि हमारे होंठों का रंग गुलाबी हो। लेकिन कुछ कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण होंठों का रंग बदल जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये हमारी सेहत का आईना भी हैं।
Asia Cup 2025: क्या शुभमन गिल होंगे बाहर? अजीत अगरकर कर सकते हैं टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान अभी तक नहीं हुआ है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड 19 अगस्त को सामने आ सकता है। टीम चुनने के लिए चयन समिति की बैठक मंगलवार को मुंबई में हो सकती है, जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा और किसे ड्रॉप किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन नगड़ी पहुंचे, बोले- हमारा उद्देश्य अस्पताल नहीं, आदिवासियों की जमीन बचाना
नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आमंत्रण पर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन नगड़ी पहुंचे और ग्रामीणों एवं समाज के मार्गदर्शकों के साथ उनकी जमीन का निरीक्षण किया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मकसद अस्पताल का विरोध नहीं, बल्कि आदिवासियों की जमीन बचाना है।
हेमंत सोरेन आज लौटेंगे रांची, संभव है घोड़ाबांधा का निरीक्षण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पुरे 12 दिनों बाद रांची लौट रहे हैं। वे बीते 12 दिनों से नेमरा गांव में अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के क्रिया-कर्म में जुटे हुए थे। बता दें कि शिबू सोरेन के निधन के बाद 5 अगस्त से सीएम रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में ही थे।
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1020 अंक उछला
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,020.88 अंक यानी 1.27 फीसदी की उछाल के साथ 81,618.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुख्यात विजय सहनी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पटना पुलिस ने रविवार देर रात को कुख्यात अपराधी विजय सहनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में दो गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, कल दोपहर 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भारत निर्वाचन आयोग 17 अगस्त, 2025 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा. इस बात की जानकारी ईसीआई के मीडिया महानिदेशक ने दी।
अमेरिकी टैरिफ पर मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तमिलनाडु पर संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला है, जिसमें निर्यात-उन्मुख क्षेत्रों में छंटनी का खतरा भी शामिल है।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना : आत्मनिर्भर, सशक्त, अवसरों से परिपूर्ण भारत गढ़ने का संकल्प
भारत आज उस ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है जहाँ से उसकी दिशा सीधे वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर जाती दिखाई देती है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से बीते पचहत्तर वर्षों में देश ने तमाम उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हाल के वर्षों में जिस गति से भारत ने अपनी आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और सामाजिक क्षमता को परिपक्व किया है, वह किसी भी राष्ट्र के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने उन्हें नमन किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी।