सर्राफा बाजार में चांदी की बढ़ी चमक, सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज 800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये से लेकर 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वित्त मंत्री जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों को लेकर मंत्री समूह की बैठक को करेंगी संबोधित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में प्रस्तावित सुधारों को लेकर बुधवार को राज्यों के मंत्रियों के समूह की एक बैठक को संबोधित करेंगी। इन सुधारों के तहत जीएसटी दरों में कटौती होगी और आम इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी।
बिहार चुनाव 2025: महिला वोटरों को साधने के लिए CM नीतीश का नया दांव, शुरू किया ‘सुशासन का सार-आपके द्वार’ अभियान
सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को महिला जदयू प्रकोष्ठ की 40 टीमें रवाना हुईं। इन टीमों को प्रदेश जदयू कार्यालय से एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेल यात्रियों के लिए झटका: धनबाद से दिल्ली, जम्मूतवी और चंडीगढ़ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का किराया बढ़ा
धनबाद से दिल्ली होकर जम्मूतवी और चंडीगढ़ के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी हो गई है। रेलवे ने चुपके से दिल्ली के किराए में 405, चंडीगढ़ 460 तो जम्मूतवी के किराए में 495 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
पाकिस्तानी मंत्री का विवादित बयान: भारत को बताया ‘मर्सिडीज’, पाकिस्तान को ‘डंपर ट्रक’, 6 भारतीय जेट गिराने का भी दावा
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने 17 अगस्त को आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तरह भारत को चमकती मर्सिडीज बताया है। दरअसल, 11 अगस्त को अमेरिका दौरे पर पहुंचे मुनीर ने भारत को चमकती मर्सिडीज और पाकिस्तान को रेत से भरा डंपर ट्रक कहा था।
20 अगस्त को पटना मेट्रो का पहला ट्रायल रन, प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगी स्पीड व सुरक्षा जांच
पटना मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 20 अगस्त से मेट्रो का ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहले 15 अगस्त से ही ट्रायल शुरू होना था, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रायल शुरू नहीं हो सका।
झारखंड डीजीपी नियुक्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, केंद्र-राज्य आमने-सामने
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करने वाला है। इस याचिका में दावा किया गया है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
झारखंड: पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा 1 सितंबर से लागू, 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
राज्य के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा एक सितंबर से लागू होगा। ऑनलाइन आवेदन, डीडीओ से सत्यापन तथा प्रीमियम के भुगतान के लिए झारखंड आरोग्य सोसाइटी का पोर्टल खुला हुआ है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी करनी होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं की घर वापसी, कई दिग्गज लौटे पार्टी में
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पूर्व कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद जहांगीर सहित कुछ अन्य नेता वापस पार्टी में शामिल हुए। जिसमें आबिद, बुधरा मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद व अन्य शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद सुखदेव भगत के बेटे शाश्वत सिद्धार्थ
लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत के बेटे शाश्वत सिद्धार्थ थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में इस बार भरात का प्रतिनिधित्व करेंगे।