स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को दी चेतावनी, कहा- ‘अगर ऐसा किया तो…’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को एसआईआर और अन्य मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को कड़ी चेतावनी देते हुए उनसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचने का आग्रह किया।
NCERT ने विभाजन पर किया सत्य का संधान
भारत का विभाजन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं था, बल्कि वह एक ऐसी त्रासदी थी जिसने इस उपमहाद्वीप के करोड़ों लोगों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। यह घटना केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं थी, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और मानसिक स्तर पर भी भारतीय समाज को गहरी चोट देने वाली थी।
पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और तबाही में मृतकों की संख्या 600 पार
पाकिस्तान में इन दिनों कुदरत का कहर जारी है। आतंकी देश अपने इतिहास में सबसे घातक मासूनी बारिश की मार झेल रहा है। जून के अंत से अब तक लगातार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 657 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,000 लोग घायल हुए हैं।
गिरिडीह: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के शहीद CRPF जवान को मिला सैन्य सम्मान सहित अंतिम विदाई
बिरनी प्रखंड के अति पिछड़े क्षेत्र, जो कभी उग्रवाद से पूर्णरूपेण प्रभावित था, ऐसे क्षेत्र से निकलकर सीआईएसएफ में सेवा दे रहे धर्मपुर निवासी संजय कुमार मुर्मू 14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से आई त्रासदी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए।
40 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह ने किया आत्मसमर्पण
कुख्यात अपराधी गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। डब्ल्यू सिंह एक कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना है। उसने पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के समक्ष सरेंडर किया।
रजनीकांत की ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, लेकिन कमाई के मामले में ‘कुली’ अभी भी ‘वॉर 2’ से आगे बनी हुई है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निर्वाचन आयोग ने बिहार से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी की
निर्वाचन आयोग ने उन सभी 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी कर दी है, जिनके नाम वोटरलिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण का तहत हटाये गए थे। इन नामों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है। 14 अगस्त को दिए सुप्रीम कोर्ट के पारदर्शिता वाले आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने ये सूची जारी कर दी है।
जर्मनी की पांच अग्रणी कंपनियों का पांच दिवसीय मप्र दौरा आज से, करेंगी करोड़ों का निवेश
विदेशी निवेश संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के यूरोप दौरे के फलस्वरूप जर्मन की कंपनियों ने मध्य प्रदेश का रूख किया है। मध्य प्रदेश ग्लोबल स्टार्टअप एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत आज यानी सोमवार (18 अगस्त) से 22 अगस्त तक पांच अग्रणी जर्मन टेक कंपनियों का दौरा शुरू हो रहा है।
‘वोट चोरी’ विवाद: विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में
बिहार चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों ने SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीते दिन चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 7 दिन के भीतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था।
पलामू पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवक की प्रेमिका के सामने हत्या
पलामू जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां प्रेमिका के सामने ही प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका चीखती रही, लेकिन हत्यारों ने बिना रुके युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। और हत्या के बाद युवक के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।