आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.6 फीसदी किया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के पूर्वानुमान को घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है। आरबीआई ने पहले आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में वास्तविक जीडीपी 5.4 फीसदी रही, जो अनुमान से बहुत कम है।
आज ममता बनर्जी के आवास पर होगी तृणमूल कार्यकारिणी की बैठक, संगठन में बदलाव और शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज सोमवार को अपने आवास पर बुलाई है। इस बैठक में संगठनात्मक बदलाव, संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति और वक्फ संशोधन बिल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
बीएसएफ के एडीजी रवि गांधी ने बहरामपुर सेक्टर में सीमा चौकियों का दौरा किया
कोलकाता, 25 नवंबर (हि.स.) । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान, कोलकाता के एडीजी रवि गांधी ने दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बहरामपुर सेक्टर का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ फ्रंटियर के आईजी भी मौजूद थे। दौरे का उद्देश्य भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा स्थिति का आकलन करना और सीमा चौकियों की तैयारियों का निरीक्षण करना था।
टीएमसी सांसद का कांग्रेस पर हमला, ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व सौंपने की मांग
कोलकाता, 25 नवंबर (हि.स.) । पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत से उत्साहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस से “अहं छोड़ने” और ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेता मानने की अपील की है। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में हार को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
आरजी कर : पीड़िता के माता-पिता पहुंचे विधानसभा, शुभेंदु अधिकारी ने दिया न्याय का आश्वासन
कोलकाता, 26 नवंबर (हि.स.)। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई दर्दनाक घटना के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर पीड़िता के माता-पिता ने आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा का दौरा किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सजल घोष भी थे।
कोलकाता में ईडी का चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में छापा
कोलकाता, 26 नवंबर (हि.स.) । पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चिटफंड घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई जगह छापा मारा है। यह कार्रवाई फर्जी निवेश कंपनी ‘प्रयाग’ से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की चार टीमें कंपनी निदेशक के घर और कार्यालयों की तलाशी ले रही हैं।
डेनमार्क राजदूत फ्रेडी स्वेन ने स्वतंत्रदेव सिंह से की भेंट, जल जीवन मिशन के कार्यो की जमकर की सराहना
लखनऊ, 26 नवम्बर(हि.स.)। भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने अपने विदाई कार्यक्रम से पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश में पुराने परिचितों से भेंट मुलाकात की। राजदूत फ्रेडी स्वेन ने उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से शिष्टाचार भेंट करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यो की जमकर सराहना की। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप देकर उनका अभिवादन किया।
जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप 2024 : भारतीय टीम बुधवार को थाईलैंड के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत
मस्कट, 26 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम बुधवार को यहां थाईलैंड के खिलाफ अपने जूनियर एशिया कप 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। आज से शुरू होने वाले और 4 दिसंबर 2024 तक चलने वाले महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत को कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और थाईलैंड के साथ पूल ए में रखा गया है।
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति का नागरिकों से आग्रह, 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए करें काम
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों से आग्रह किया कि वे संवैधानिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाएं और अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करें।