CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से, पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी यानी आज से शुरू होगई है। परीक्षा से पहले बोर्ड ने छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सभी विद्यार्थियों का पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से, 24 को पेश होगा आम बजट,पहली बार डिजिटल होगी कार्यवाही
रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। सत्र से पहले 17 फरवरी को दोपहर एक बजे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी।
चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को ₹9 करोड़ के चेक बाउंस और ऋण विवाद से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत मिलने से पहले उन्होंने ऋणदाताओं के पास 1.5 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं।
रांची में कांग्रेस नेता प्रणव झा का केंद्र सरकार पर हमला कहा यूएस ट्रेड डील देश के लिए नुकसानदेह
राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय सलाहकार प्रणव झा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य पदाधिकारी और कांग्रेस प्रवक्ता भी मौजूद रहे।
रांची नगर निकाय चुनाव: मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने जारी किया संकल्प पत्र, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विकास का वादा
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। रांची में मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खालको ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। चुनाव भले ही गैर-दलीय आधार पर हो रहा हो, लेकिन सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
माता-पिता की संपत्ति पर जबरन अधिकार नहीं जता सकेंगे बच्चे, हाईकोर्ट का अहम फैसला
अदालत ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट कर दिया है कि यदि बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा हो, तो उनके स्व-अर्जित मकान में बेटा और बहू जबरन नहीं रह सकते।
17 फरवरी 2026 को लगेगा साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण, भारत में कैसा होगा असर ?
वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ‘अग्नि वलय’ या ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से भी जाना जाता है।
महाशिवरात्रि पर रांची शिवमय: पहाड़ी मंदिर से निकली भव्य शिव बारात शोभायात्रा
विगत रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा रांची शिवमय हो उठा। विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा शहर में देर रात तक शिव बारात की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
31 साल पुराने तीन मामलों में जमानत, सियासी मैदान में लौटे पप्पू यादव
बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष पुराने तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद पटना की बेउर केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के साथ ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया।
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, पांच साधुओं के साथ मारपीट
बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशीडीह गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण बड़ा हंगामा हो गया। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आए पांच साधुओं को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया और उनकी पिटाई कर दी। बताया गया कि साधु यूपी नंबर की गाड़ी से गांव में घूमते हुए भिक्षा मांग रहे थे।