हजारीबाग में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी जब्त
हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कपका गांव से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई।
भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील: जरूरी दवाओं और मेडिकल उत्पादों पर जीरो टैरिफ की तैयारी
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम ट्रेड डील को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस समझौते के तहत अमेरिका से आयात होने वाले कुछ जरूरी उत्पादों, विशेषकर दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर शून्य प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है।
31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, कार्रवाई पर उठाए सवाल
पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष पुराने एक मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मंदिरी स्थित उनके आवास पर गिरफ्तारी से पहले करीब ढाई घंटे तक पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
धनबाद नगर निगम चुनाव: महापौर पद के 29 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह
धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को महापौर पद के उम्मीदवारों में उत्साह और हलचल देखने को मिली। सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने कुल 29 प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए।
बोकारो में हाथियों का कहर, दादा और तीन वर्षीय पोते की मौत
बोकारो: जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले तीन बुजुर्गों की मौत के बाद शनिवार को गंगपुर गांव में हाथियों के झुंड ने हमला कर एक ही परिवार के दो लोगों की जान ले ली, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
विवाह वर्षगांठ पर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां छिन्नमस्तिका से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ अपने विवाह वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को रजरप्पा पहुंचे। इस दौरान दंपति ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंग्लैंड को 100 रन से हराया
भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करते हुए रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पप्पू यादव गिरफ्तार: 31 साल पुराने मामले में उठाया गया क़ानूनी कदम, समर्थकों ने सड़क पर किया विरोध
पटना: बिहार की राजनीति शुक्रवार रात अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामे की तरह गर्म हो गई, जब पूर्णिया के चर्चित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी किसी नए विवाद को लेकर नहीं, बल्कि साल 1995 के एक पुराने मामले के तहत की गई।
राज्यपाल गंगवार ने बोकारो के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों से किया संवाद, शिक्षा में उत्कृष्टता की दी प्रेरणा
बोकारो (चास): राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चास, बोकारो में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।
रांची नगरपालिका चुनाव 2026, 8 नाम वापसी, मेयर पद हेतु 11 उम्मीदवार फाइनल
रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मेयर पद के लिए नाम वापसी प्रक्रिया आज, 06 फरवरी 2026 को संपन्न हुई। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में विधि मान्य 8 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।