धनबाद नगर निगम चुनाव: महापौर पद के 29 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह

News Saga Desk

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को महापौर पद के उम्मीदवारों में उत्साह और हलचल देखने को मिली। सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने कुल 29 प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव प्रतीक दिए गए।

प्रत्याशी का नामचुनाव चिन्ह
अमित कुमार अग्रवालएयर कंडीशनर
आकाश दुसाधछड़ी
इंदु देवीचूड़ियां
उमेश पासवानबैटरी टॉर्च
कुसुम देवीबेंच
चंद्र शेखर अग्रवालबिस्कुट
जावेद इकबालबक्शा
दिलीप कुमारईंटें
दीनानाथ ठाकुरबाल्टी
नवल किशोर पासवानकैमरा
मो. परवेज खानकार्पेट
प्रकाश कुमारसीसीटीवी कैमरा
बिनोद कुमार सिंहचपाती रोलर
भृगु नाथ भगतचिमनी
मुकेश कुमार पांडेयनारियल फार्म
यौगेंद्र प्रधानकंप्यूटर माउस
रवि चौधरीघन
रवि बुंदेलाहीरा
राजकुमार कनौजियाडोली
राम विनय सिंहड्रिल मशीन
राहुल कुमार चौहानबिजली का खंभा
मो. रुस्तम अंसारीबांसुरी
लक्ष्मी देवीफव्वारा
शमशेर आलम अंसारीकीप
शांतनु कुमार चंद्रागैस का चूल्हा
शिल्पी शर्माचाय छकनी
संजीव कुमारहरी मिर्च
संजीव सिंहऊन व सिलाई
के.सी. सिंहराजहेलमेट

चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। प्रतीक मिलने के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ फोटो खिंचवाए और चुनाव प्रचार को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सके।

Read More News

Read More