एकतरफा प्रेम में लड़की का अपहरण करने का प्रयास, छह गिरफ्तार
NEWS SAGA DESK कोडरमा,। एकतरफा प्रेम में लड़की का अपहरण करने के प्रयास में छह लोग गिरफ्तार किये गये हैं। साथ ही देसी कट्टा और गोली बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सोमवार को बताया कि 29 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि मरकच्चो थाना क्षेत्र के गगरेसिंगा में हथियार के बल पर एक लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में मरकच्चो थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से भाग रहे छह अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ करने पर मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का पाया गया। अपराधी के जरिये हथियार के बल पर लड़की का अपहरण कर शादी करना चाह रहे थे। जबकि अपराधी पूर्व से शादीशुदा है एवं उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। मुख्य अपराधकर्मी मनोज कुमार सिन्हा पीड़िता की दीदी का देवर है। पकड़े गए अपराधी दीपू कुमार सिन्हा के पास से एक जिंदा गोली, मनोज कुमार सिन्हा के पास से दो चिली पाउडर स्प्रे एवं पकड़े गए अपराधियाें के निशानदेही पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस के जरिये गिरिडीह के देवरी निवासी मनोज कुमार सिन्हा, गिरिडीह के गांवा निवासी अभय कुमार, बिहार के नालंदा निवासी चंदन कुमार , दीपू कुमार सिन्हा, अमित राज , रितिक कुमार काे गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक स्कॉर्पियो पांच मोबाइल और रेड चिल्ली स्प्रे की दो बोतल बरामद किया है।
SSB जवान के बंद घर से 21 लाख की चोरी
बाढ़ के राणा बीघा गांव में एसएसबी जवान के घर से 21 लाख की चोरी हुई है। घटना के समय परिवार को कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। मेन डोर पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और जेवरात-कैश ले उड़े।
सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स का शेयर 53.45% ऊपर ₹600 पर लिस्ट
सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 53.45% ऊपर ₹600 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 52% ऊपर ₹593.70 पर लिस्ट हुआ।
कृषि मंत्री ने कृषि भवन का किया औचक निरीक्षण
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया।
झामुमो ने राज लकड़ा समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला
झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित होने वाले इन नेताओं में झामुमो केंद्रीय समिति के पूर्व सदस्य राज लकड़ा, कालू गोराई, अरविंद कुमार, सूरज गौड़, अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, सोनू सिंह, दांदू राम बेसरा व बैजनाथ सोरेन प्रमुख हैं।
राजधानी में देर रात चला एंटी क्राइम जांच अभियान
राजधानी रांची में नए साल को लेकर रविवार की देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और डीएसपी सिल्ली के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने मेन रोड से लेकर रातु रोड तक सड़क पर पैदल पेट्रोलिंग की।
दिनदहाड़े 13 लाख की लूट, बचाव में आये व्यवसायी को मारी गोली
राजधानी रांची के पंडरा इलाके में दिन-दहाड़े अपराधियों ने 13 लाख रुपए लूट लिए। आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता से अपराधियों ने पैसे लूटे हैं।
साउथ कोरिया में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक
साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश हादसे के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने सोमवार को देश में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी एयरलाइन सिस्टम की जांच के आदेश दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की राह हुई मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 184 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें दिन 340 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम मात्र 155 रनों पर सिमट गई।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 साल की उम्र में निधन
अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का सौ साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वे अमेरिका के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति रहे। जिमी कार्टर गरीबों व वंचितों की सेवा और उनके अधिकारों की वकालत करने वाले मानवतावादी नेता के रूप में जाने जाते थे।