SSB जवान के बंद घर से 21 लाख की चोरी

News Saga Desk

पटना। बाढ़ के राणा बीघा गांव में एसएसबी जवान के घर से 21 लाख की चोरी हुई है। घटना के समय परिवार को कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। मेन डोर पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और जेवरात-कैश ले उड़े।पीड़िता उषा देवी ने बताया कि शनिवार को अपनी बहन के घर भामनचक गांव गई हुई थी। घर में ताला बंद था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने फोन बताया कि आपके घर का मेन गेट खुला है। जिसके बाद मैं घर पहुंची। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज और आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। गोदरेज से 20 से 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख कैश गायब थे। दोनों बेटे और पति बाहर रहते हैं। पीड़िता ने आशंका जताते हुए कहा शराब तस्कर और नशेड़ियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घर के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More