धान की रोपाई में जुटे बाबूलाल मरांडी, तस्वीर साझा कर लिखा– “मिट्टी से जुड़ाव ही असली पहचान”

News Saga Desk

गिरिडीह।  तस्वीर में दिख रहे ये शख्स झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हैं। बाबूलाल मरांडी एक बार फिर अपनी जमीन से जुड़ी सादगी और मिट्टी से लगाव के लिए चर्चा में आ गये हैं। इस बार वह गिरिडीह जिले के कोदांईबांक स्थित अपने खेतों में खुद धान की रोपाई करते नजर आए। बाबूलाल मरांडी साधारम वेश भूषा में खेत में उतरे थे। उन्होंने खुद इससे जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीर में वे पूरी तन्मयता से धान की बुआई करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा कि “आज कोदांईबांक स्थित अपने खेत में धान की रोपाई की। खेतों में काम करना मुझे हमेशा आत्मिक संतोष और आनंद प्रदान करता है। कृषि हमें आत्मनिर्भरता के साथ-साथ जमीन से जुड़े रहने का भाव भी सिखाती है।” उनका यह सरल और व्यवहारिक रूप एक बार फिर उनके जमीनी जुड़ाव को दर्शाता है। मरांडी इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से खेती-किसानी से अपने लगाव का जिक्र कर चुके हैं। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More