बाबूलाल मरांडी ने जल संकट पर जताई चिंता, कहा- केंद्र के दिए पैसों को राज्य सरकार ने हड़प लिया

News Saga Desk

रांची।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में जल संकट पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रांची जिले के सिल्ली में जल संकट की स्थिति बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। केंद्र सरकार ने झारखंड में हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को हजारों करोड़ रुपये प्रदान किए, लेकिन इस राशि का बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा कमीशन के रूप में हड़प लिया गया। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि भ्रष्टाचारियों की आत्मा काले धन से तृप्त हो रही है। उन्होंने रांची डीसी को मामले का संज्ञान लेकर सिल्ली प्रखंड सहित पूरे जिले में जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। 


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More