बादशाह-ईशा रिखी की सेकंड वेडिंग कन्फर्म: एक्ट्रेस ने इंस्टा पर किया शादीशुदा होने का ऐलान

News Saga Desk

पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने आखिरकार रैपर और गायक बादशाह के साथ अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। 10 जून 2026 को इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान जब एक प्रशंसक ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया, तो ईशा ने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब देते हुए कहा, “हां, मैं शादीशुदा हूं।” इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों की लगातार मांग पर बादशाह के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

बादशाह और ईशा की शादी की तस्वीरें 24 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें ईशा दुल्हन और बादशाह दूल्हा बने नज़र आए । इन तस्वीरों को ईशा की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था । हालांकि, महीनों तक बादशाह ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा ने इस वर्ष की शुरुआत में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जहां संगीत और फिल्मों को लेकर उनकी पसंद ने उन्हें करीब ला दिया। बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसमी है। बादशाह और जैस्मिन साल 2019 में अलग हो गए थे।

Read More News

Read More