News Saga Desk
मुख्यमंत्री बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने कई बड़े बड़े फैसले लिए है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। इससे बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होगी। यह व्यवस्था आगामी 18 मई, सोमवार से लागू होगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।
यह जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में ‘वंदे मातरम’ गान को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। साथ ही निजी स्कूलों से भी इसे लागू करने की अपील की गई है।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में आज ही औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। सरकार का मानना है कि ‘वंदे मातरम’ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।
स्कूलों से ये भी कहा गया है कि सुबह के समय प्रार्थना में वन्दे मातरम गाने का वीडियो भी बनाया जाये और सरकार को दी जाये। सभी स्कूलों को इस आदेश के पालन के लिए सख्त निर्देश दिए गए है।
एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, “वंदे मातरम भारत का नारा और मातृभूमि का राष्ट्रगान है। तो इसमें मुद्दा क्या है? पहले स्कूलों, कॉलेजों और कई जगहों पर वंदे मातरम गाया जाता था। तो मुख्यमंत्री के बयान में क्या समस्या है? किसी को इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
No Comment! Be the first one.