News Saga Desk
रांची में शराब, वन भूमि और सेवायत भूमि घोटाले के साथ-साथ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) आज अहम पूछताछ करने जा रही है। इस क्रम में एसीबी सस्पेंडेड आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले रांची के व्यवसायी श्रवण जालान और दुमका के व्यवसायी नवीन पटवारी से पूछताछ करेगी।
एसीबी ने दोनों कारोबारियों को समन जारी कर शुक्रवार को रांची में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। एजेंसी का मानना है कि इन दोनों से पूछताछ के दौरान घोटालों से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में एसीबी ने श्रवण जालान और नवीन पटवारी के रांची और दुमका स्थित आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई डिजिटल सबूत, दस्तावेज और अलग-अलग स्थानों पर किए गए निवेश से संबंधित अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। एसीबी इन सबूतों के आधार पर दोनों कारोबारियों से विस्तृत पूछताछ करेगी, जिससे मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.