गया में 1 करोड़ 6 लाख रुपये कैश बरामद, आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

गया। बिहार के गया जिले में पुलिस ने हवाला के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपांती मोहल्ले में स्थित एक किराए के मकान पर की गई।
गया एसएसपी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में जाली नोट का कारोबार हो रहा है। इसके बाद, एसएसपी ने नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें कोतवाली थाना, सिविल लाइन थाना, टेक्निकल सेल आदि की टीम शामिल थी। पुलिस की विशेष टीम ने चिन्हित स्थान पर कार्रवाई करते हुए एक कमरे से एक बैग में रखा हुआ हवाला का पैसा बरामद किया। बरामद राशि सही पाई गई, लेकिन पकड़े गए व्यक्ति ने इस संदर्भ में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपी की पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई है, जो राजस्थान के चुरु जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह सारा पैसा हवाला का है, और उसे अपने मालिक के कहने पर यह रकम लेकर गया लाया था। मामले की जांच जारी है, और पकड़े गए व्यक्ति को पटना आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More