पटना हाईकोर्ट में होगी 5 नए जजों की नियुक्ति, SC कॉलेजियम ने दी मंजूरी

News saga Desk

पटना। पटना हाईकोर्ट को जल्द ही 5 नए जज मिलने वाले हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंजूरी दी है। बता दें कि इस कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना कर रहे थे। वहीं, पटना हाईकोर्ट में जिन अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्त किया गया है, उनमें आलोक कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, सोनी श्रीवास्तव, सौरेन्द्र पांडेय और अंशुल राज शामिल हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए भी अहम फैसला

वहीं, इसके अलावा भी कॉलेजियम ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए भी अहम फैसले लिए हैं। कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 3 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। ये जज हैं न्यायमूर्ति शैलेश प्रमोद ब्रह्मे, न्यायमूर्ति फिरदौस फिरोज पूनीवाला और न्यायमूर्ति जितेंद्र शांतिलाल जैन। इसके साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट की अतिरिक्त जज न्यायमूर्ति मंजूषा अजय देशपांडे के कार्यकाल को एक और साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

मद्रास हाईकोर्ट में भी प्रस्ताव को मंजूरी

वहीं, मद्रास हाईकोर्ट में भी नियुक्तियों का प्रस्ताव कॉलेजियम ने मंजूर किया है। इसमें पांच अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाया जाएगा। इन जजों में न्यायमूर्ति रामासामी शक्तिवेल, पी धनबल, न्यायमूर्ति चिन्नासामी कुमारप्पन और न्यायमूर्ति कंडासामी राजशेखर के नाम शामिल हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More