बिहार में आज जेपी नड्डा करेंगे BJP नेताओं के साथ बैठक, जातिगत समीकरण पर रहेगा फोकस

News Saga Desk

पटना।  बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली में सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा ध्यान बिहार पर है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर का दौरा किया। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार की यात्रा पर हैं। इस बीच बिहार भाजपा ने कोर-कमेटी की बैठक बुला ली है। मिली जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की कोर कमेटी बिहार के राजनीतिक मुद्दों को सुलझाने के लिए बैठक करेगी। इस बैठक में चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा की जाएगी और आगामी चुनाव को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही आज जेपी नड्डा PMCH के शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लेंगे। जानकारी हो कि इस समारोह में राष्ट्रपति भी शिरकत करने वाली हैं। 

जातिगत समीकरण को संतुलित करना है चुनौती

वहीं, भाजपा की माने तो विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में पार्टी के सामने जातिगत समीकरण को संतुलित करने की बड़ी चुनौती है। इसलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरे पर फैसला लिया जाएगा। बीजेपी कोटे से 4 नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं, जबकि कुछ पुराने नेताओं को बाहर भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बिहार भाजपा के लिए यह साल चुनावी दृष्टि से बेहद अहम है। जातिगत समीकरण और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। पार्टी अब जातिगत समीकरणों के आधार पर वोटरों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा NDA के घटक दलों को कितनी सीटें दी जाए, इस पर भी महत्वपूर्ण बातचीत होने वाली है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More