राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी पटना, PMCH के शताब्दी समारोह में करेंगी शिरकत

News Saga Desk

पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यहां राष्ट्रपति 25 फरवरी को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 5,000 लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। वहीं, इस अवसर पर PMCH के पूर्व छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में शामिल होने के साथ ही PMCH के नए भवन के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगी। वहीं, इस भव्य आयोजन की लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस शताब्दी समारोह को लेकर PMCH प्रशासन ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य मंत्री और नेताओं को भी आमंत्रित किया है। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ सीपी ठाकुर को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी निगरानी में इस कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More